फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temple illuminated by colorful lights, echoed Shriram Jayakare

श्रीराम जन्मभूमि पूजन पर जगमगाते रहे नगर के मंदिर

Fri, 07 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Temple illuminated by colorful lights, echoed Shriram Jayakare
नजीबाबाद में आकर्षक प्रकाश से जगमगाता नीलकंठ मंदिर। - फोटो : NAZIBABAD
रंगीन रोशनी से जगमगाए मंदिर, गूंजे श्रीराम जयकारे
विज्ञापन

नजीबाबाद। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में नगर में देर रात तक मंदिर आकर्षक प्रकाश से जगमगाते रहे, आतिशबाजी हुई और मंदिर भगवान श्रीराम गुणगान से गूंजते रहे।
नगर के विभिन्न मंदिर, प्रमुख चौराहे और रामभक्तों द्वारा घर पर सजाएं राम दरबार, दीपकों के प्रकाश और श्रीराम जयकारों से गूंजते रहे। मोहल्ला दरबाराशाह स्थित श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि पूजन अवसर पर पंडित संजय डबराल, मंदिर समिति के दिनेश वर्मा, रविंद्र चौहान, डॉ. राजीव अरोड़ा, विनय कौशिक, राजीव अग्रवाल, डॉ. राहुल वर्मा, आलोक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन

मुक्तेश्वर महादेव स्थित हनुमान मंदिर में पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की मोनिका यादव, बिंदु सराफ, किरन वर्मा, मंजू वर्मा, रजनी तागरा, कृष्णकांता गोयल, नीरू तागरा, मनीषा सैनी, चारू छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हिंदू युवा वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, जिला मंत्री रजनीश राजपूत, धीरज, मयंक, समसपाल, व्रिकांत, ब्रजपाल, ओमवीर, सुमित, पुनीत, आदित्य के नेतृत्व में भी दीपोत्सव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण किया गया।

टीला क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, गंगा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गीता भवन मंदिर सहित नगर तथा आसपास के क्षेत्रों के मंदिर श्रीराम जन्मभूमि पूजन अवसर पर पूरी रात जगमगाते रहे। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीराम को भक्तों ने नमन किया।

नजीबाबाद में दीप जलाकर भगवान श्रीराम को नमन करतीं कारोबारी महिलाएं।

नजीबाबाद में दीप जलाकर भगवान श्रीराम को नमन करतीं कारोबारी महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

जीबाबाद के गणेश मंदिर पर श्रीराम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में दीप जलाकर खुशी मनाते रामभक्त।

जीबाबाद के गणेश मंदिर पर श्रीराम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में दीप जलाकर खुशी मनाते रामभक्त।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed