फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temple committee accused of grabbing Rs 1.25 lakh

मंदिर कमेटी के व्यक्ति पर सवा लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Temple committee accused of grabbing Rs 1.25 lakh
मंदिर कमेटी के व्यक्ति पर सवा लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर के नागरिकों ने शिव मंदिर कमेटी के एक सदस्य पर मुआवजे का सवा लाख रुपया हड़पने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला फतेहनगर निवासी जंगबहादुर सिंह के नेतृत्व में चमन सिंह, हरपाल सिंह, जयपाल सिंह, योगेश कुमार, दिनेश कुमार, अनुराग कुमार, मनफूल सिंह, आकाश, नेतराम सिंह, रिंकू सिंह आदि ने एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि शेरकोट के मोहल्ला फतेह नगर स्थित शिव मंदिर की कुछ जमीन फोरलेन हाईवे द्वारा अधिग्रहण कर ली गई थी। जिसके एवज में शिव मंदिर कमेटी को एक लाख 24 हजार का मुआवजा दिया गया था। आरोप है कि कमेटी रजिस्टर्ड नहीं होने की वजह से कमेटी से एक पदाधिकारी ने कूट रचित ढंग से मुआवजा का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करा कर हड़प लिया है। जब मंदिर कमेटी के अन्य लोगों ने उनसे मुआवजे के पैसे की मांग की तो उसने देने से मना कर दिया और शिकायत करने पर उन्हें भुगतने की धमकी दी। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed