Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temperatures rise by two to four degrees Celsius every year in March

Bijnor News: मार्च में हर साल दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा तापमान

Tue, 10 Mar 2026 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rise by two to four degrees Celsius every year in March
कालागढ़। क्षेत्र में दो वर्ष के आंकड़ों का आकलन करने पर पता चल रहा है कि मार्च के महीने में कालागढ़ का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार 2026 में 05 मार्च को अधिकतम 28 व न्यूनतम 14, 06 मार्च को 30 व 18, 07 मार्च को 31 व 18, 08 मार्च को 30 व 18 तथा 09 मार्च को 30 व 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि 2025 में 05 मार्च को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 09, 06 मार्च को 26 व 12, 07 मार्च को 27 व 11, 8 मार्च को 27 व 14 तथा 09 मार्च को 28 व 14 डिग्री सेल्सियस था। तापमान के बढ़ने का असर पर मौसम पर अभी से नजर आने लगा है। घरों में पंखे चलने लगे हैं। गर्म कपड़े उपयोग से बाहर हो रहे हैं। गर्मी बढ़ रही है। रामगंगा बांध के ईई मेघ सिंह के अनुसार तापमान बढ़ने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। गर्मी बढ़ रही है। लगभग 15 से 20 दिन पूर्व ही तापमान बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम में आ रहे बदलाव का असर पर्यावरण के साथ वनस्पति आदि पर भी पड़ेगा। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वार्डन बिंदरपाल, पूर्व डीएफओ नरेन्द्र सिंह, पर्यावरण प्रेमी नवाब साद बिन आसिफ का कहना है कि लगातार पेट्रोलियम आदि का उपयोग बढ़ रहा है। जिससे हवा का गर्म होना स्वाभाविक है। इसका प्रभाव वनस्पति व मानव जीवन पर पड़ना स्वाभाविक है। इसलिए घरों के आसपास व बगीचों में पौधे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed