फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temperature crossed 40 degrees, hot wind increased uneasiness

Bijnor News: तापमान पहुंचा 40 डिग्री पार, गर्म हवा ने बढ़ाई बेचैनी

Sun, 19 May 2024 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Temperature crossed 40 degrees, hot wind increased uneasiness
बिजनौर से गर्मी में बचने के लिए मुंह पर दुपट्टा बांधकर जाती स्कूटी सवार।
-40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान शनिवार को रहा
विज्ञापन


-18.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। शनिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान में बढ़ोतरी होने पर लोग गर्मी से परेशान हैं। शनिवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बेचैनी बढ़ा दी।

सुबह 10 बजे के बाद से गर्म हवा चलने से हाल बेहाल रहा। दिनभर गर्म हवाएं चलती रही। चिलचिलाती धूप में महिलाएं दुपट्टा ओढ़कर घरों से बाहर निकलीं। पुरुष अंगौछा सिर पर रखकर धूप में निकलते नजर आए। धूप अधिक होने पर लोग सड़क किनारे पेड़ की छांव में खड़े हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंचने की संभावना है। इससे अभी गर्मी ओर सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
12 मई- 37- 23.8
13 मई- 37.6- 24.2

14 मई- 38- 24.6
15 मई- 37.8- 24.7

16 मई- 37.6- 18.8
17 मई- 39.8- 18.8

18 मई- 40.2- 18.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।

थोड़ी सी भी लापरवाही कर सकती है बीमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा हैं। ऐसे में थोड़ी लापरवाही बीमार कर सकती है। इसलिए गर्मी में घरों से बाहर नहीं निकलें। ओआरएस का सेवन करें। दूषित पानी और भोजन न खाएं। गर्मी से ग्रसित मरीजों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में कोल्ट वार रूम बनाया गया है। सभी दवाई उपलब्ध हैं।




कालागढ़ में भी झुलसाने वाली गर्मी शुरू
कालागढ़। बढ़ते तापमान के बीच कालागढ़ में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। दोपहर में सड़कें सूनी रहीं। वहीं अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ. मयंक कुमार चौहान ने बताया कि 60 से 65 तक रोगी पीएचसी पहुंच रहे हैं। स्योहारा सीएचसी के प्रभारी डॉ. बीके स्नेही का कहना है कि जरूरी कार्य हो तो सिर पर कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकलें। दिक्कत होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed