फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Telling the shadow of the ghost, the tantrik burnt the woman with fire

Bijnor News: चंदक/बिजनौर - प्रेत का साया बता तांत्रिक ने महिला को आग से दागा

Thu, 06 Apr 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Telling the shadow of the ghost, the tantrik burnt the woman with fire
मंडावर में तांत्रिक द्वारा महिला को आग से दागने के मामले में पकड़े गए आरोपी।
- ससुरालियों की मौजूदगी में तंत्र क्रिया के नाम पर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का भी आरोप
विज्ञापन




फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक/बिजनौर। प्रेत का साया उतारने के नाम पर एक महिला को आग से दागा गया। जिससे महिला का मुंह और हाथ झुलस गए। ससुरालियों की मौजूदगी में तांत्रिक ने इस करतूत को अंजाम दिया। महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का भी आरोप है। पुलिस ने महिला के ससुर, पति और तांत्रिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी इसी साल सात फरवरी को मंडावर थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के तुरंत बाद उसे बुखार आया। ससुराल वालों ने चिकित्सक से दवाई दिलवा दी, लेकिन आए दिन उसके सिर में दर्द रहने लगा। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि गांव का ही कल्याण पुत्र श्याम सिंह उसके घर आया। ससुर से कहने लगा कि तुम्हारे लड़के की पत्नी पर प्रेत का असर है। उसने कोहरपुर में रहने वाले तांत्रिक मोहन भगत को बुलवाया। कल्याण सिंह भी उसके साथ था।
विज्ञापन

आरोप है कि तांत्रिक उसका शृंगार करते हुए पूजा की तैयारी करने लगा। तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के नाम पर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर कल्याण सिंह ने गले पर डंडा रख दिया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर मकान से बाहर आ गई। आरोप है कि उसके पति और ससुर भागमल ने दौड़कर फिर से उसे पकड़ लिया। उन्होंने भगत की बात मानने के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर मारपीट की। पति अमरजीत सिंह ने महिला के ऊपर आग डाल दी, जिससे महिला का मुंह और हाथ झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने फोन करके अपने मायके वालों को बुलाया, उनके साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अमरजीत सिंह, ससुर भागमल सिंह, तांत्रिक मोहन सिंह एवं कल्याण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए महिला के पति और ससुर समेत चार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed