फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tele medicine works in corona infection

कोरोना संक्रमण में टेली मेडिसिन हुई कारगर

Tue, 22 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tele medicine works in corona infection
कोरोना संक्रमण में टेली मेडिसिन हुई कारगर
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण काल में टेली मेडिसिन पद्धति बेहद ही कारगर साबित हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सक गंभीर रोगियों को फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए परामर्श दे रहे हैं। इस सुविधा से मरीजों में काफी आस जगी है। जिला अस्पताल के विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से करीब 550 लोगों परामर्श दिया गया है।
जिला अस्पताल में टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है। टेली मेडिसिन के बारे में जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीण अंचलों के मरीजों को परामर्श देकर उन्हें दवा बता रहे हैं। मरीजों की फोन कॉल आने पर चिकित्सकों से उनकी बातचीत होती हैं और उन्हें कोई भी बीमारी होने पर विशेषज्ञों द्वारा रोगों के बारे उचित परामर्श दिया जा रहा है। शासन के निर्देश पर टेली मेडिसिन के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के मोबाइल नंबर सीएमएस ने अप्रैल माह में ही समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद के अनुसार जिला अस्पताल में टेली मेडिसिन पद्धति से विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अप्रैल माह से लेकर अब तक 550 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया जा चुका है।
विज्ञापन

गांव जटपुरा बौंडा के अशोक भारद्वाज को छाती और कमर दर्द की शिकायत थी। परामर्श लेकर उन्होंने दवा चलाई तो उन्हें आराम मिला। ग्राम मानपुर निवासी लाली देवी को हाथ और पैर में दर्द की दिक्कत थी, उनकी भी दवा शुरू हो गई और अब वे ठीक हो गई। गांव घनुवाला के मक्खन सिंह की आंख में समस्या थी और ग्राम लाठीपुरा के मायाराम को काफी तेज बुखार था। कोरोना काल में तेज बुखार के कारण वे और उनके परिजन घबराने लगे थे। जनरल फिजीशियन को फोन कर परामर्श लेने के बाद दवाई ली तो आराम हो गया। ऐसी ही तमाम तरह की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को टेली मेडिसिन का लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed