फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tehsildar sent 18 workers home at his expense

तहसीलदार ने 18 श्रमिकों को अपने खर्च पर भेजा घर

Sat, 06 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar sent 18 workers home at his expense
नजीबाबाद में नजीब दरबार कम्युनिटी किचन में भोजन करते प्रवासी श्रमिक। - फोटो : NAZIBABAD
तहसीलदार ने 18 श्रमिकों को अपने खर्च पर घर भेजा
विज्ञापन

नजीबाबाद। पंजाब से पैदल चलकर आए प्रवासी श्रमिकों के जत्थे को तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने अपने खर्च पर उनके घर सुल्तानपुर और अमेठी के लिए रवाना किया। समाजसेवी संस्था ने थके-हारे और भूखे श्रमिकों को भोजन कराकर प्रशासन तक पहुंचाने में मदद की।

एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक इंजी. विकास आर्य और उनकी टीम को महिलाओं, बच्चों सहित पंजाब से आते 18 श्रमिकों का जत्था बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार रात 10 बजे पैदल मालन नदी तट से गुजरता हुआ मिला। समाजसेवी संस्था के डा. शुएब, नदीम, अयाज, वाजिद, आतिफ ने संस्था की नजीब दरबार कम्युनिटी किचन से प्रवासी श्रमिकों को भोजन कराया और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से संपर्क कराया। प्रवासी श्रमिकों की दर्द भरी कहानी और महिलाओं के आंसू देखकर तहसीलदार ने उन्हें को ढांढस बंधाया और उन्हें खर्चा देकर शनिवार की प्रात: सुल्तानपुर और अमेठी गृह जनपदों के लिए रवाना कर दिया।

नजीबाबाद में पंजाब से पैदल चलकर आए श्रमिकों से जानकारी करते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा।

नजीबाबाद में पंजाब से पैदल चलकर आए श्रमिकों से जानकारी करते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed