{"_id":"60c259af8ebc3ef439525699","slug":"teenager-kept-burning-with-fever-lost-his-life-in-the-dust-bijnor-news-mrt5421626162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तपता रहा किशोर, झाड़ फूंक में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तपता रहा किशोर, झाड़ फूंक में चली गई जान
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। इस समय जहां लोगों को योग्य चिकित्सक से उपचार कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग आज भी तांत्रिकों के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं। क्षेत्र के एक गांव में किशोर बुखार से तपता रहा और परिजन तांत्रिक से झाड़ फूंक कराते रहे। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था। परिजनों ने उसे पड़ोस के ही गांव निवासी झाड़ फूंक करने वाली महिला को दिखाया। महिला ने किशोर पर बुरी आत्माओं का साया होने की बात कही। जिन्हें दूर करने के लिए उसने पंद्रह हजार रुपये ले लिए। बृहस्पतिवार को महिला ने तंत्र क्रिया कर उसका इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान किशोर की हालत लगातार बिगड़ रही थी। किशोर बुखार में तप रहा था और महिला झाड़ फूंक में लगी थी। काफी देर तक जब किशोर की हालत नहीं सुधरी तो परिजन उसे अस्पताल की लेकर दौड़े। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने समय से इलाज न मिलने को युवक की मौत का कारण बताया। यदि किशोर को समय से इलाज मिल गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन तंत्र क्रिया से इलाज करने वाले पक्ष ने किशोर के परिजनों से समझौता कर लिया। हालांकि समझौते के कारण मामला तो दब गया, लेकिन क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
बीमारी से बता रहे मौत : प्रभारी निरीक्षक
इस संबंध में थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि युवक की मौत की खबर संज्ञान में आई है, लेकिन युवक की मौत बीमारी से अस्पताल में होना बताया जा रहा है। जिस पक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है, उससे किशोर के परिजनों ने समझौता कर लिया है।