{"_id":"62d10a56cac42a5e4c22b5d2","slug":"teenager-girl-suicide-by-consuming-poison-after-inspector-scolded-her-in-a-dispute-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor : दरोगा ने धमकाया तो किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान, एसपी बोले-पिता ने किशोरी को डांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor : दरोगा ने धमकाया तो किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान, एसपी बोले-पिता ने किशोरी को डांटा
Fri, 15 Jul 2022 12:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में विवाद से आहत किशोरी ने नहटौर थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि किशोरी ने पिता के डांटने पर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
poision
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर थाना के गांव मुकर्रमपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक किशोरी ने जहर खा लिया। किशोरी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किशोरी का प्रेमी और उसके परिजन मैसेज कर उसे परेशान कर रहे थे। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत की तो दरोगा उल्टे किशोरी और उसे ही धमकाने लगे। इससे आहत किशोरी ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 11 वीं की छात्रा थी। करीब दो माह पूर्व गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई थी। पुलिस ने मामले का थाने में समझौता करा दिया था। लड़का किशोरी के पिता के फोन पर मैसेज कर रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut: प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, लिपटकर रोया, फिर खुद को गोली मारकर दे दी जान
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों ने लड़के के पिता से मैसेज करने की बात बताई। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। लड़के के पिता ने दरोगा को बुला लिया। क्षेत्रीय दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंच गए।
किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि दरोगा ने किशोरी के परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान किशोरी ने जहर का सेवन कर लिया। जहर खाते ही पुलिस गांव से खिसक गई। परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी बिजनौर दिनेश सिंह ने कहा कि आज सुबह किशोरी और युवक के परिवारों के बीच विवाद हुआ था। किशोरी के पिता ने ही उसे डांटा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाया। पुलिस वहां नहीं गई थी।