{"_id":"62cdc6361def382b872f464e","slug":"teenager-dies-in-accident-family-jammed-bijnor-news-mrt5967502165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद जाम लगाते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
हादसे में किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
बिजनौर। शहर के चक्कर चौराहे पर एक ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्कर चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव नसीरी निवासी विशाल (16) पुत्र रोहताश की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक किशोर आरेजी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। वह मंगलवार को कोचिंग करने बिजनौर आया था। जिसके बाद दोपहर एक बजे वापस साइकिल से घर लौट रहा था। चक्कर चौराहे पर पहुंचने पर नगीना से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूूद लोगों ने किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उधर प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र वशिष्ट ने बताया कि लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एक घंटा तक परिजनों ने लगाया जाम
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने दोपहर एक बजे से दो बजे तक सड़क जाम किया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
परिवार में सबसे बड़ा था विशाल
जानकारी के अनुसार मृतक विशाल तीन भाई-बहन हैं। विशाल परिवार में सबसे बड़ा था। उससे छोटे उसके दो भाई बहन हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।