फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager dies due to falling power

बिजली गिरने से किशोरी की मौत

Thu, 14 Feb 2019 11:34 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 14 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to falling power
नूरपुर में बारिश के साथ पड़े ओले। - फोटो : अमर उजाला
चंदक में  बकरी चराने गई एक किशोरी के ऊपर बिजली गिरने से मौत हो गई।  
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रामजीवाला छकड़ा निवासी शकील की पुत्री सुहाना (13) गांव के पास बकरी चराने गई थी। इस दौरान तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही बिजली की गड़गड़ाहट से सुहाना घबरा गई। उसकी बकरी भी इधर-उधर भाग गई। किशोरी बकरियों को एकत्रित करने के लिए वह दौड़ने लगी। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली उसके ऊपर गिर गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। जंगल गए कुछ ग्रामीणों ने किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने जंगल पहुंचकर किशोरी को उठाया और एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।  वहीं, बास्टा क्षेत्र के गांव बसेड़ा में बिजली गिरने से किसान के दो पशुओं की मौत हो गई। गांव बसेड़ा निवासी किसान राजवीर सिंह ने बताया कि उसके पशु पशुशाला में बंधे हुए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मौसम खराब होने पर आसमानी बिजली गिरने से पशुशाला में बंधी दुधारू भैंस व एक बैल की मौत हो गई। दोनों पशुओं की कीमत करीब एक लाख रूपए बताई जा रही है। वहीं, नूरपुर में बारिश के साथ ओला पड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। ओलावृष्टि से क्षेत्र में गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह तेज हवा के साथ रुक रुककर बुंदाबांदी होती रही। एक बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब 15 मिनट तक सूखा ओला पड़ने के बाद तेज बारिश हुई।

ओबीसी के टावर व टेलीफोन एक्सचेंज पर बिजली गिरी, उपकरण फुंके, कामकाज ठप
हीमपुरदीपा में सिसौना गांव में ओरिएंटल बैंक ऑफ  कॉमर्स के टावर व टेलीफोन एक्सचेंज की छत पर लगे टावर पर बिजली गिरने से घंटों कामकाज ठप्प रहा। अफसरों ने इससे लाखों रुपए का नुकसान होने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को हल्की बारिश के दौरान गांव सिसौना स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की छत पर लगे कनेक्टिविटी टावर पर बिजली गिर गई। इससे करीब तीन घंटे तक बैंक का कार्य ठप रहा। वहीं गांव के टेलीफोन एक्सचेंज के टावर पर भी  बिजली गिरने से लाखों रुपये के उपकरण खराब हो गए। बैंक प्रबंधक संजय कुमार व एक्सचेंज संचालक अशोक कुमार ने बताया की बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बिजली गिरने से किसान की मौत        
नहटौर में गांव समसपुर हुसैनपुर निवासी सुरेश पुत्र लल्लू सिंह 55 वर्ष गांव के निकट खेत से धान की पुआल लेने के लिए गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह पुआल लेकर घर वापस लौट रहा था। इसी समय बारिश आने के दौरान बिजली किसान के ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  बिजली गिरने के दौरान पहले आग उसके सिर पर रखी पुआल में लगने का अनुमान   लगाया जा रहा हैं । सिर पर रखी पुआल की भी राख हो गई।   किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर हल्का लेखपाल ने जाकर   घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलावृष्टि फसल के लिए नुकसानदायक
नींदडू़ में बृहस्पतिवार को सवेरे से तेज हवा के साथ हल्की बारिश और दोपहर को ओलावृष्टि होने से एक ओर जहां ठंडक बढ़ गई, वहीं किसान ओलावृष्टि को फसलों के लिए हानिकारक मान रहे हैं। अथर हुसैन, अरशद अली, राजाराम, मोहम्मद आसिफ आदि किसानों का कहना है कि ओले का पानी फसल की बढ़ोतरी के लिए तो लाभदायक होता है।

ओलावृष्टि से सरसों को नुकसान
धामपुर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो गई। जिससे सरसों की फसल को भारी नुकसान हो गया। हालांकि गेहूं की फसल पर ओलावृष्टि का कोई असर नहीं देखा गया। बृहस्पतिवार को रुक रुक कर हुई बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। बारिश के साथ ही तेज हवा ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। गांव चाकरपुर, ऊमरी, पाडली, तरकौला, बसेड़ा, पालनी, खदाना में ओले गिरे। पंकज शर्मा, जयवीर सिंह, पवन कुमार आदि का कहना है कि ओलावृष्टि से किसानों की दलहन की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

बिजनौर में  जिले में अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले में अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान है, जबकि दलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 97 और 80 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश पांच एमएम रही। थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद फिर से मौसम में ठंडक बरकरार रही।  बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हुई।
इससे मौसम का मिजाज बदल गया। थोड़ी देर के लिए धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। प्रेक्षक के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 97 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जबकि दोपहर के समय की आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


वर्षा से जलभराव, आवागमन प्रभावित
नजीबाबाद/भागूवाला/नूरपुर में क्षेत्र में रुक रुककर हो रही वर्षा से जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। हाईवे सहित कई संपर्क मार्गों पर गड्ढों में पानी भरने से आवागमन पर असर पड़ा। उधर, किसानों ने और अधिक वर्षा होने पर गेहूं और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका व्यक्त की है। नगर क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की देर रात से रुक रुककर वर्षा होने से प्रभाव पड़ा। तेज हवा और बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।  वहीं, नूरपुर में बारिश के साथ ओला पड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। ओलावृष्टि से क्षेत्र में गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह तेज हवा के साथ रुक रुककर बुंदाबांदी होती रही। एक बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब 15 मिनट तक सूखा ओला पड़ने के बाद तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed