फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager bitten by snake, condition improves after treatment at CHC

Bijnor News: किशोरी को सांप ने काटा, सीएचसी में उपचार से हालत में सुधार

Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager bitten by snake, condition improves after treatment at CHC
अफजलगढ़। शेरकोट के गांव मुबारकपुर में गन्ने के खेत में घास काटते समय नेहा (18) पुत्री नरेश कुमार को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। गांव निवासी नेहा बृहस्पतिवार की दोपहर गन्ने के खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। उसने परिजनों को बताया तो वे उसे अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में झाड़-फूंक के लिए लाए थे। गांव के कुछ जागरूक लोगों ने सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। सीएचसी अधीक्षक सर्वेश निराला ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध हैं। उन्होंने सांप के काटने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाकर उपचार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed