फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   teen schoolon mein chalega survey

तीन दिन स्कूलों में चलेगा सर्वे

Tue, 29 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में परिषदीय स्कूलों में एनसीईआरटी के निर्देश पर तीन दिन तक सर्वे किया जाना है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सर्वे के लिए टीमों को सामग्री वितरित की गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सर्वे को लेकर शिक्षकों से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एनसीईआरटी के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का तीन दिन तक सर्वे किया जाना है। यह सर्वे 29, 30 नवंबर व एक दिसंबर तक किया जाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चिह्नित किए गए हैं। जिन स्कूलों का सर्वे होना है उन्हें गोपनीय रखा गया है। मंगलवार से स्कूलों में सर्वे के लिए टीम पहुंचेगी। सर्वे के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कई टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को स्कूलों का सर्वे कराने के लिए डायट में टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई तथा स्कूलों की सूची भी सौंपी गई है। सर्वे के लिए सामग्री भी टीमों का वितरित की गई है, ताकि स्कूलों में पहुंच कर टीम अपना काम करे। वहीं, सर्वे को लेकर शिक्षकों में बेचैनी है। शिक्षकों का कहना है कि नवंबर का महीना बीतने को है, पर स्कूलों में अभी भी पूरी किताबें नहीं पहुंची है। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता अंगजीत सिंह ने बताया कि सर्वे की आड़ में किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed