{"_id":"58961ea94f1c1bce22e8127e","slug":"teen-died-after-being-crushed-by-a-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर मरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट में हरेवली तिराहे के पास पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में जटपुरा-सुआवाला मार्ग पर पानी छिड़क रहे टैंकर पर बैठे एक किशोर की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से सड़क के ठेकेदारों में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम।
शेरगढ़ गांव के पास जटपुरा सुआवाला मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर और टैंकर से मार्ग पर पानी का छिड़काव कर रहा था। टैंकर पर ट्रैक्टर के मालिक का पुत्र अमरजोत (14) भी बैठा था। पानी छिड़काव के दौरान ट्रैक्टर के ब्रेक लगाने पर किशोर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। ट्रैक्टर के पहिये से कुचलने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना से आसपास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, शेरकोट। कार को बचाने के चक्कर में गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है। चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामनगर निवासी ट्रक चालक मोहन सिंह ने बताया कि जब वह शुक्रवार देर रात भिक्कावाला गन्ना सेंटर से ट्रक में गन्ना लोड कराने के बाद अफजलगढ़ चीनी मिल जा रहा था तो हरेवली बाईपास पर कुछ युवकों ने ट्रक को ओवर टेक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोप है कि जैसे ही कार को ओवर टेक करने का प्रयास किया तो अचानक कार को बचाने के चक्कर में ट्रक के ब्रेक लगाने पर ट्रक पलट गया, जिससे उसको काफी चोट आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कार कहां की थी और कार में कौन लोग सवार थे। इसका उन्हें पता नहीं लग सका है। पुलिस ने जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।