फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teej festival faded, only rituals paid

फीका रहा तीज का त्यौहार, हुई केवल रस्म अदायगी

Fri, 24 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teej festival faded, only rituals paid
बिजनौर। कोरोना वायरस के चलते इस बार हरियाली तीज का त्योहार भी फीका रहा। महिलाओं ने घर पर ही अपने हाथों में मेंहदी लगाई व श्रृंगार किया। ब्यूटी पार्लर व अन्य दुकानें सुनसान रहीं। झूले भी इक्का दुक्का ही जगह नजर आए। एक दो जगह महिलाओं ने झूले डालकर हरियाली तीज की रस्म अदा की। मास्क लगाकर महिलाओं ने झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते महिलाओं का हरियाली तीज का त्योहार जिले भर में बेरौनक नजर आया। महिलाएं ब्यूटी पार्लर में श्रृंगार करने नहीं पहुंचीं और न ही बाहर किसी से मेहंदी लगवाई। घर पर ही उन्होंने श्रृंगार किया व अपने हाथों पर मेहंदी रचाई। ब्यूटी पार्लर जाने व बाहर किसी महिला से मेहंदी रचाने से महिलाओं ने परहेज किया। ब्यूटी पार्लर सुनसान रहे। घंटाघर पर ब्यूटी पार्लर का कारोबार करने वालों सादिक व आरिफ, एवीआई ब्यूटी क्लासेज की मोनिका के मुताबिक इस बार उनके यहां सजने संवरने के लिए कोई महिला नहीं आई। न ही महिलाओं ने मेहंदी रचवाई।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर महिलाओं ने झूले भी नहीं डाले। एक दो जगह महिलाओं ने जरूर झूले डालकर तीज के त्योहार की रस्म अदाई की। मास्क लगाकर महिलाओं ने झूला झूला। एक दूसरे के घर भी तीज का त्यौहार मनाने के लिए महिलाएं नहीं गई। अपने घर पर ही महिलाओं ने तीज का त्यौहार मनाया। तीज पर महिलाओं की भीड़ कहीं नजर नहीं आई। इस बार तीज का त्यौहार पूरी तरह बेरौनक रहा। महिलाओं ने घरों पर पूरी व घेवर के साथ बायना निकाला। अपने घरों पर ही तीज के त्यौहार पर महिलाएं एक दूसरे से बतियाती रहीं। कोरोना वायरस के चलते तीज का त्यौहार मनाने की हसरत उनके दिल में ही रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed