फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Technical education will start in mother tongue: Dr. Anil

मातृभाषा में शुरू होगी तकनीकी शिक्षा: डॉ. अनिल

Thu, 10 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Technical education will start in mother tongue: Dr. Anil
मातृभाषा में शुरू होगी तकनीकी शिक्षा: डॉ. अनिल
विज्ञापन

बिजनौर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्वप्न को साकार करते हुए तकनीकी शिक्षा में सबसे पहले मातृभाषा में लागू किया जा रहा है। शिक्षा का मतलब समाजोन्मुख शिक्षा होना चाहिए। अंतर्निहित क्षमता को पहचानना और उसे विकसित करना ही शिक्षा का काम होता है। यह बात शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में शामिल हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे ने कही।
बुधवार को वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षण संस्थाओं की भूमिका विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन भाई सेठ ने कहा कि शिक्षण संस्थान समाज की चेतना का केंद्र होते हैं। आपदाओं की घड़ी में हमारी शिक्षण संस्थाओं ने नवाचार कर देश और समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने कहा कि कोरोना महामारी के साथ देश में दो तूफानी आपदाएं भी आईं, किंतु हमारी शिक्षण संस्थाओं ने अपने सकारात्मक कार्यों से समाज को जो सहयोग दिया वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि हम तकनीक के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। शिक्षक, विद्यार्थी की क्षमता एआई तकनीक से पहचान सकेंगे। संगोष्ठी में शारदा समूह झाबुआ के ओमप्रकाश शर्मा, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी, अमृता विश्वविद्यालय केरल के डॉ. आर भवानी राव, संस्कृत विश्वविद्यालय मथुरा के कुलपति डॉ. राणा सिंह, त्रिपुरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गंगा प्रसाद, एनआईटी. त्रिपुरा के डायरेक्टर डॉ. एचके शर्मा सहित देश के बीस महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थाओं के संचालकों ने कोरोना काल में उनकी संस्थाओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया। संचालन डॉ. चंद्रशेखर कछावा और समीर कौशिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed