फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Team reached village Hejarpur, started survey

गांव हेजरपुर पहुंची टीम, शुरू कराया सर्वे

Fri, 21 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Team reached village Hejarpur, started survey
गांव हेजरपुर पहुंची टीम, शुरू कराया सर्वे
विज्ञापन

नगीना। ग्राम हेजरपुर में विभिन्न बीमारियों से नौ लोगों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तथा बीमारियों को लेकर सर्वे शुरू करा दिया।
ग्राम हेजरपुर में बीमारियों से नौ लोगों की मौत हो गई। जिससे गांव के लोग दहशत में थे। लोगों की समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम घनश्याम वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव हेजरपुर पहुंचे तथा ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि गांव में टीम द्वारा काफी ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई, जिसमें अधिकतर लोगों ने पंचायत चुनाव के आसपास संक्रमण फैलने की बात कही तथा अब अधिकतर लोगों ने अब स्थिति को नियंत्रण में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में स्थित उप केंद्र पर एएनएम की तैनाती है तथा एएनम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया की फिलहाल गांव में किसी व्यक्ति ने भी कोरोना संक्रमण होने की आशंका व्यक्त नहीं की है। उनका कहना है कि गांव में किसी व्यक्ति को कोई संक्रमण की शिकायत होगी तो उसकी जांच करा दी जाएगी। मौके पर कई ग्रामीणों को दवाइयां भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed