फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Team of Officers, who arrived in Garavpur village, talk of villagers

गांव गारवपुर में पहुंची अफसरों की टीम, ग्रामीणों से की बात

Sun, 06 May 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 06 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Team of Officers, who arrived in Garavpur village, talk of villagers
गारवपुर में ग्रामीणों से वार्ता करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात में गांव गारवपुर में धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर उतारने को लेकर दो पक्षों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को अपने घरों पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखवाने के बाद गांव से पलायन करने की चेतावनी दी तो शनिवार को अफसरों की टीम विवाद निपटाने के लिए गांव पहुंची। दोनों पक्षों से वार्ता के  बाद तीन दिन के भीतर विवाद निपटाने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन

गांव गारवपुर में धर्मस्थल से एक सप्ताह पूर्व लाउडस्पीकर हटवा दिया गया था। तभी से गांव में तनाव बरकरार है। प्रशासन से विवाद निपटाने के लिए दोनों पक्षों के लोगों की कमेटी गठित की थी। शुक्रवार को 35 परिवारों ने इंसाफ नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए नाराज होकर अपने घरों पर  ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखवाकर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी   थी।  शनिवार को एडीएम   प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ,एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम गजेंद्र सिंह,  पुलिस के साथ गांव के प्राथमिक     विद्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन

अफसरों ने दोनों पक्षों की गठित कमेटी के सदस्य प्रीतम सिंह,  गौरव,  राजपाल सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह व दूसरे पक्ष के प्रधान शकील अहमद, यूनुस, मेहराज, शौकत, नसीमुद्दीन आदि को बुलाकर विवाद को निपटाने के लिए उनसे अलग-अलग वार्ता की। अफसरों ने तीन दिन के भीतर लाउडस्पीकर विवाद का निस्तारण करने       का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed