फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Team from Lucknow tested tourism preparations in Amangarh

लखनऊ से आई टीम ने अमानगढ़ में परखीं पर्यटन की तैयारियां

Mon, 07 Nov 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Team from Lucknow tested tourism preparations in Amangarh
बिजनौर के अमानगढ़ में दौरा करने पहुंची भारतीय प्रबंधन संस्थान की टीम और वन अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
लखनऊ से आई टीम ने अमानगढ़ में परखीं पर्यटन की तैयारियां
विज्ञापन

बिजनौर। अमानगढ़ वन रेंज में इको पर्यटन शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इन तैयारियों को परखने के लिए रविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ का छह सदस्यीय दल अमानगढ़ पहुंचा। वन अफसरों ने इस दल को पर्यटन के लिए की गई तैयारियों के बारे में समझाया। अब यह दल लखनऊ पहुंचकर अपने विभाग को यहां की रिपोर्ट सौंपेगा। वन अधिकारियों की मानें तो नवंबर माह के दूसरे पखवाड़े में पर्यटकों के लिए अमानगढ़ को खोल दिया जाएगा।
अमानगढ़ वन रेंज कभी जिम कार्बेट पार्क का हिस्सा होती थी। करीब दो दशक पहले हुए राज्य विभाजन के समय जिम कार्बेट पार्क उत्तराखंड में चला गया और इसका महत्वपूर्ण हिस्सा रही अमानगढ़ वन रेंज बिजनौर में आ गई। अब वन विभाग ने इसे इको पर्यटन के रूप में विकसित किया है और नवंबर माह के अंतिम पखवाड़े में पर्यटन शुरू भी कर दिया जाएगा। रविवार का वन विभाग और पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के समन्वय से भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ के छह सदस्यों के दल ने अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में इको पर्यटन शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर अब तक किए गए कार्यों, पर्यटकों के लिए निर्धारित रूट, पर्यटन के लिए प्रस्तावित स्पॉट्स का स्थलीय सर्वे किया। इस दल में प्रिया साहू, नितिन, मनजीत सचदेवा, पूजा छिल्लर, अतीश, शशांक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

यह दल पर्यटन निदेशालय को भेजेेगा रिपोर्ट : एसडीओ
एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह ने बताया कि यह दल अमानगढ़ पर किए गए अध्ययन से संबंधित रिपोर्ट डीएम बिजनौर के माध्यम से पर्यटन निदेशालय लखनऊ को सौंपेगा। दल को पूरा अमानगढ़ में हुई तैयारियों के बारे में बताया गया है। हमने अपने जंगल को पर्यटन के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए गए वैकल्पिक टिकट काउंटर
अमानगढ़ में पर्यटन शुरू करने के लिए बाहर टिकट काउंटर, पार्किंग, कैंटीन, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी थी, लेकिन अभी तक इसके लिए बजट नहीं मिला है। वन विभाग ने केहरीपुर में वैकल्पिक टिकट काउंटर बनाया है, ताकि पर्यटन शुरू करने की तिथि आगे न बढ़े। इसके साथ ही फिलहाल कुछ मूलभूूत सुविधाएं भी शुरू की है। जगह-जगह अमानगढ़ में रास्तों का पता हो, लकड़ी के गेट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा रास्तों के नाम, संकेतक भी लगाए गए हैं।

इसी सप्ताह आ सकते हैं लखनऊ से अधिकारी
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लखनऊ से इसी सप्ताह अमानगढ़ का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के बाद पर्यटन शुरू होने की तिथि की घोषणा हो सकती है। वन अधिकारी इस दौरे की तैयारियों में भी जुटा हुआ है। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि अमानगढ़ में शीघ्र ही इको पर्यटन शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियों के बारे में वन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही जल्द इसका उद्घाटन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed