फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers will be on group holiday on January 21

शिक्षक संघ ने 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया

Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be on group holiday on January 21
21 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक
विज्ञापन

अफजलगढ़। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश को लेकर एक ज्ञापन बीईओ को सौंपा।
इसमें बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक तथा प्रत्येक कक्षा में सहायक अध्यापक की तैनाती, प्रत्येक विद्यालय में बिजली पंखे, पेयजल व्यवस्था, छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था, प्रत्येक विद्यालय में सफाई कर्मचारी/ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति, सामूहिक बीमा, संविलयन की समाप्ति, शिक्षकों की पदोन्नति, प्रेरणा ऐप की समाप्ति, 17140 व 18150 की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, एसीपी, कैशलैस चिकित्सा, परिवार नियोजन भत्ते की बहाली, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को शिक्षक के पद पर नियुक्ति आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

प्रदेश भर के शिक्षकों ने 5 सितंबर 2019 को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाकर, 11 सितंबर से 13 सितंबर 2019 तक जिला मुख्यालयों पर धरना /प्रदर्शन करके, 8 नवंबर को सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपकर तथा 21 नवंबर 2019 को प्रदेश भर के शिक्षकों ने लखनऊ में एकत्र होकर अपनी मांगों के निराकरण का अनुरोध किया। परंतु अभी तक शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया। जिसके चलते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्णय पर सभी शिक्षकों ने 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, मनोज कुमार व अंशू आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed