{"_id":"6159f76a8ebc3e09f05911aa","slug":"teachers-were-respected-in-the-sp-government-dhampur-news-mrt559085427","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा सरकार में हुआ था शिक्षकों का सम्मान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा सरकार में हुआ था शिक्षकों का सम्मान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सपा सरकार में हुआ था शिक्षकों का सम्मान’
धामपुर। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र जितना कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ, उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ। सपा की सरकार में शिक्षकों, शिक्षामित्रों और वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को दूर किया।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव के निवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकारें शिक्षा का निजीकरण कर रही हैं। बेरोजगार युवाओं का जीवन खराब हो रहा है। महंगाई बहुत तेजी के साथ बढ़ी है। चारों तरफ अराजकता का माहौल हैं। उन्होंने शिक्षकों से 2022 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर स्योहारा ब्लॉक के दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके ऋषिराम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक सभा के संजय गोला, डॉ. फरीदुर्रहमान आदि शामिल रहे।