{"_id":"682793feec7efb9fc10489f0","slug":"teachers-warned-of-agitation-if-salaries-were-not-paid-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-149988-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षकों ने दी वेतन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षकों ने दी वेतन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
Sat, 17 May 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 17 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को आरएसएम इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से अभी तक अप्रैल माह 2025 का वेतन नहीं मिला, जिससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानी हो रही है।
कई बार डीआईओएस से वेतन देने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने 17 मई को आंदोलन के लिए चेताया है। कहा जिन शिक्षकों ने बैंक से ऋण ले रखा है। उनकी ईएमआई जमा नहीं हो रही। जिससे उनका बैंक क्रेडिट स्कोर डाउन हो रहा है। बताया कि 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश हो रहे है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिक्षकों के वेतन पर ध्यान नहीं दे रहे । जबकि मानव संपदा पोर्टल पर अप्रैल माह 2025 की सैलरी स्लिप जनरेट हो चुकी हैं। चेताया कि जल्द ही वेतन आहरित नहीं किया तो शिक्षक 17 मई से बिजनौर में डीआईओएस कार्यालय के बाहर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में देवराज सिंह, अतुल कुमार, असित कुमार, चेतन कुमार, पुखराज सिंह, पुष्पराज सिंह, वीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल कुमार देवरा ने की। संचालन अरविंद कुमार ने किया।