{"_id":"602d5f288ebc3ee8ec794f46","slug":"teachers-union-warns-of-movement-bijnor-news-mrt52587226","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने शिक्षकों की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने शिक्षकों की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन
बिजनौर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सदस्य।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। इसमें शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार व महामंत्री दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में जिले के शिक्षक कलक्ट्रेट में एसडीएम से मिले। इस मौके पर संघ की ओर से एसडीएम को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से चिकित्सा अवकाश, आकस्मिक व अन्य अवकाश पर हो रही अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की। इसके अतिरिक्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पड़े पदों पर शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग की गई। शिक्षकों के लंबित एरियर भुगतान कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ा रहे शिक्षकों को पांच हजार रुपये प्रति महीने प्रोत्साहन भत्ता देने, सामूहिक बीमा की धनराशि 10 लाख रुपये करने समेत कई मांग की।
इससे पूर्व टाउन हॉल प्रांगण में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों से हो रही अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ संगठन चुप नहीं बैठेगा। ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री विश्वपाल सिंह चौहान, नितिन चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी राजवीर सिंह देवरा, चंद्रपाल सिंह, प्रशांत शर्मा और चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, हितेश कुमार, मोहम्मद इरशाद, असीम, तरुण गुप्ता, प्रवेंद्र रायसान आदि ने विचार रखे।