फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers trained in basic skills

शिक्षकों को बुनियादी कौशल का प्रशिक्षण दिया

Mon, 03 Oct 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers trained in basic skills
नगीना। शिक्षण प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणित के कौशल विकास के लिए ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण बीआरसी पुरैनी पर हुआ। जिसमें एआरपी ने शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी कौशल के लिए गतिविधियों के माध्यम से टिप्स दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देशन व प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. विनोद कुमार की देख रेख में शुरू हुआ। जिसमें एआरपी राधेश्याम, ऋषिपाल सिंह, डॉ. मोहम्मद रिजवान ने गतिविधियों और प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षकों को सरकार द्वारा कक्षा 1 से 3 के भाषा व गणित के बुनियादी कौशल में पारंगत करने के टिप्स दिए। जिसमें बुनियादी शिक्षा की वार्षिक, साप्ताहिक व दैनिक शिक्षण योजना बनाकर गतिविधियों के माध्यम से रोचक तरीके से 2025-26 तक बच्चों में बुनियादी दक्षताओं को पूरा करने के मिशन के बारे टिप्स दिए।
विज्ञापन

जिसमें भाषा और गणित के निपुण लक्ष्यों के साथ साथ शिक्षण योजना बनवाकर शिक्षकों से गतिविधियों का प्रदर्शन भी कराया गया। इस प्रशिक्षण में नगर क्षेत्र नगीना व कोतवाली ब्लॉक के 290 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों को बुनियादी कौशल विकास में काफी लाभ हो रहा है। इस मौके पर निपेंद्र कुमार, मनीष राणा, निशाकर विश्नोई, यशवीर सिंह, नरगिस परवीन, दिलपाक अहमद, समीना फखर, सलीम जावेद, संजीव गुप्ता, सबीहा शहनाज, गौसिया परवीन आदि सैकड़ों संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed