{"_id":"61c4c73eb8d65a177c22706c","slug":"teachers-should-strengthen-pre-primary-classes-ashok-rana-dhampur-news-mrt5704289168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री प्राइमरी कक्षाओं को मजबूत करें शिक्षक : अशोक राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री प्राइमरी कक्षाओं को मजबूत करें शिक्षक : अशोक राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्री प्राइमरी कक्षाओं को मजबूत करें शिक्षक : अशोक राणा
धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को हमारा आंगन - हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है। इस शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री प्राइमरी स्कूलों से संबद्ध किया गया है। ऐसे में स्कूलों के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर आ रहे बच्चे देश का होनहार बन सकें।
नहटौर मार्ग पर एक मंडप में संपन्न कार्यशाला में ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने कहा कि नई शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में पहले से और अधिक तरक्की होगी। खंड शिक्षा अधिकारी योगेशपाल सिंह ने कार्यशाला की तकनीकी महत्ता पर प्रकाश डाला। गांव तीबड़ी के जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की। शिक्षिका अर्चना के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाकर सजाई। कार्यक्रम में एआरपी राजीव कुमार, नीरज कुमार, नवनीत कुमार, हिमांशु रजावत ने भी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में करीब दो सौ अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।