{"_id":"63af079836560f5771399744","slug":"teachers-protested-on-brc-across-the-district-bijnor-news-mrt619892741","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिलेभर में बीआरसी पर शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिलेभर में बीआरसी पर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
जिलेभर में बीआरसी पर शिक्षकों ने दिया धरना
नगीना/नूरपुर/स्योहारा/चांदपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक इकाई कोतवाली के शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी पुरैनी पर धरना-प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक नेता व ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा द्वारा बेसिक शिक्षकों पर नवीन पेंशन योजना को बाध्यकारी करने के विरोध में एवं पुरानी पेंशन योजना को पुन: बहाल करने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह, पीतम सिंह, उदयराज सिंह, संजीव त्रिवेदी, कमलनी अग्रवाल, फहीमुद्दीन, निशा रानी, दिलशाद जहां, कामिनी दिवाकर, रमेशलाल, राजपाल सिंह गर्वित कुमार (अध्यक्ष प्राथमिक संघ), अटेवा जिलाध्यक्ष उमेश राजपूत आदि मौजूद रहे। नूरपुर में भी शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुधीर यादव, नासिर हुसैन, लोकेश कुमार, सुदेश कुमार, अंगजीत, सुषमा रानी, मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहे।
वहीं, स्योहारा के गांव बगवाड़ा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमार व महामंत्री अर्जुन कुमार के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस मौके पर दीप चंद, हर्ष वर्धन शर्मा, योगेंद्र सिंह, शराफत अली, राधे श्याम शर्मा, अब्दुल हाफिज, कुलदीप, गजेंद्र सिंह, दीपक बालियान, अफजाल अहमद, यादराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चांदपुर में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एबीएसए को ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। बीआरसी जलीलपुर पर ब्लॉक अध्यक्ष शमीम अहमद, महामंत्री कमलकांत शर्मा, विनयकुमार, अजय कुमार, विनय कुमार वर्मा, गौरव सिंह, कुशलपाल सिंह, गिरीश कुमार, लक्ष्मी भाटिया, संगीता कौशिक आदि ने ज्ञापन सौंपा।