{"_id":"615c9a698ebc3ec8b024c127","slug":"teachers-of-aided-degree-colleges-staged-a-sit-in-bijnor-news-mrt559402453","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदानित डिग्री कालेजों के शिक्षक रहे सामूहिक अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदानित डिग्री कालेजों के शिक्षक रहे सामूहिक अवकाश पर
विज्ञापन
बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में प्रदर्शन करते शिक्षक।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदानित डिग्री कालेजों के शिक्षकों ने दिया धरना
बिजनौर। जिले के अनुदानित डिग्री कालेजों के शिक्षक मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। कालेजों के गेट पर धरना दिया। मांग पत्र कुलपति को भेजा गया है।
जिले में बिजनौर, धामपुर में दो-दो तथा चांदपुर, नजीबाबाद में एक-एक शासकीय अनुदानित महाविद्यालय है। अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षक अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इसी क्रम में फेडरेशन ऑफ उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी कालेज टीचर्स एसोसिएशन फुपुक्टा के आह्वान पर डिग्री कालेजों के शिक्षक मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे।
जिला मुख्यालय स्थित वर्धमान कालेज में अध्यक्ष डा. सुनील कुमार जोशी की अध्यक्षता में धरना दिया गया है। बताया गया कि शिक्षकों ने सभी अनुदानित महाविद्यालयों के गेट पर धरना दिया है। डा. जोशी ने बताया कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन की बहाली, विश्वविद्यालय शिक्षकों की तरह प्रोफेसर पदनाम व ग्रेड देना, पीएचडी को तीन व एमफिल को दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि देना, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करना आदि 23 मांगे शामिल हैं।
सचिव डा. नीरज कुमार, डा. नीलेश जैन, डा. शशिप्रभा, डा. संजय त्यागी, डा. संध्या रस्तोगी, डा. प्रीति खन्ना, डा. राजेश कुमार यादव, डा. विकास कुमार, डा. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।