{"_id":"696696c0638d1ee509046e64","slug":"teachers-mobilized-to-demand-the-removal-of-the-clerk-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-169835-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लिपिक को हटाने की मांग के लेकर शिक्षक लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लिपिक को हटाने की मांग के लेकर शिक्षक लामबंद
विज्ञापन
धामपुर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक स्रोत संवाद
धामपुर। अल्हैपुर ब्लाक के शिक्षकों का कई माह से चयन वेतन नहीं लगने से नाराज शिक्षकों ने बीआरसी परिसर में धरना दे दिया। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
ब्लाक अध्यक्ष नवनीत चौहान ने कहा कि ब्लॉक के वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार की हठधर्मिता के कारण शिक्षकों का कई माह से चयन वेतनमान नहीं लग पाया। खंड शिक्षा अधिकारी के संरक्षण, शिथिलता के कारण शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा। शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं भी अधूरी पड़ी हैं। जबकि कई शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं गायब कर दी गई। शिक्षकों ने चेताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी।
तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार, अवनीश कुमार, संजय सिसौदिया, जागेश कुमार, विकास राणा, प्रमोद कुमार, दीपशिखा, संगीता, केशव कुमार, जय सिंह, सुनील राना आदि रहे। उधर बीईओ मुन्ना लाल त्रिवेदी का कहना है कि लिपिक का स्थानांतरण करने का उनका अधिकार नहीं है। उनके द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है।