फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers could not go for evaluation if they are not there

रोडवेज बस स्टैंड़ पर बस की प्रतीक्षा में डेढ़ घंटा खडे रहे शिक्षक

Tue, 19 May 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers could not go for evaluation if they are not there
नजीबाबाद के रोडवेज बस स्टैंड पर बस की प्रतीक्षा करते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
बस न होने पर मूल्यांकन के लिए नहीं जा पाए शिक्षक
विज्ञापन

नजीबाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था न होने से अधिकांश शिक्षक, शिक्षिकाएं मूल्यांकन के लिए बिजनौर नहीं जा सके।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन विषयवार मंगलवार को जिला मुख्यालय पर शुरू होना था। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कालेज की शिक्षिकाओं सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे से प्रात: 10 बजे तक रोडवेज बस स्टैंड पर बिजनौर के लिए बस की व्यवस्था किए जाने के इंतजार में खड़े रहे।
माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट के उदयराज सिंह के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं जरीन अख्तर, तौहीजा सुल्तान, शबाना खातून, नाजमीन, रिहाना तबस्सुम, कमर तलत, हुमा परवीन, अभिनव वर्मा, अमर सिंह, संजीव राणा, कृष्ण कुमार, अवनीश कुमार, देव कुमार त्यागी ने रोडवेज बस व्यवस्था न होने पर मूल्यांकन के लिए बिजनौर न जाकर घर वापसी की। शिक्षिकाओं ने डीआईओएस को मूल्यांकन केंद्र न पहुंचने के कारण से अवगत कराया। एसडीकेवी की प्रधानाचार्या शोभा वर्मा ने भी वाहन व्यवस्था न होने पर शिक्षिकाओं के मूल्यांकन केंद्र न जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र पहुंचना चुनौती
नजीबाबाद। लॉकडाउन में मूल्यांकन के लिए बिजनौर जाने में शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश शिक्षिकाएं दुपहिया वाहन संचालित न करने के कारण बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में नहीं जा सकीं। जबकि अनेक शिक्षक दुपहिया वाहनों से मूल्यांकन केंद्र के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed