फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers' certificates have not been verified

शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का नहीं हुआ सत्यापन

Tue, 23 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers' certificates have not been verified
शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का नहीं हुआ सत्यापन
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त 500 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के चार महीने बाद भी उनका पहला वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन उनकी परेशानी का सबब बना हुआ है। शिक्षकों ने बीएसए से वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।
जिले के परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों में चार महीने पूर्व 811 सहायक अध्यापकों की तैनाती की गई थी, लेकिन अभी भी नवनियुक्त शिक्षकों में से 500 शिक्षकों को पहला वेतन नहीं मिला है। 300 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होकर बीएसए कार्यालय को मिल गया है। जिस कारण उन शिक्षकों के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन अभी भी जिले में नवनियुक्त 500 शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों को नियुक्ति होने के बाद हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटीसी, बीएड के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जाता है। इसके अलावा पुलिस द्वारा भी वेरिफिकेशन किया जाता है। लेकिन अभी भी जिले में 500 शिक्षक ऐसे हैं जिनके सभी मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

किसी का बीएड तो किसी का स्नातक के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होना शेष है। शासन के निर्देश हैं कि सभी प्रमाण पत्रों के सत्यापन होने के उपरांत ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री प्रशांत सिंह व जिला संयुक्त मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बीएसए से शिक्षकों के वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण नवनियुक्त शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि संघ के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, देवेंद्र सिंह, जयदीप मलिक, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए राज्य शिक्षा महानिदेशक को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -----
नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए संबंधित विश्वविद्यालय और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को पत्र भेजे जा चुके हैं। सत्यापन का पत्र आते ही शिक्षकों के वेतन का भुगतान करा दिया जाएगा - महेश चंद, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed