फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers boil on the statement of Union Minister of State for Finance

Bijnor News: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के बयान पर शिक्षकों में उबाल

Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers boil on the statement of Union Minister of State for Finance
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के बयान पर शिक्षकों में उबाल
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को आरएसएम कॉलेज में सभा हुई। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड़ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के संदर्भ में दिए बयान की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर बयान का विरोध किया।

जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड़ ने संसद में कहा कि सरकार न तो पुरानी पेंशन बहाली पर विचार कर रही है और न ही शिक्षक /कर्मचारियों के एनपीएस में जमा धनराशि पेंशन बहाली करने वाले राज्यों को लौटाने पर विचार कर रही है। शिक्षकों ने कहा कि सरकार सांसदों, विधायकों को पुरानी पेंशन दे रही है, जबकि लंबी सेवा करने वाले शिक्षक /कर्मचारियों को नई पेंशन योजना हितकारी बता अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अपना बयान वापस नहीं लिया और पुरानी पेंशन बहाली पर विचार नहीं किया तो आंदोलन होगा। इस दौरान अनिल कुमार देवरा, विजयपाल सिंह, राकेश कुमार, चेतन सिंह, अरविंद कुमार, अतुल कुमार, डॉ. एकता विश्नोई, रीता रानी, अमनप्रीत कौर, पुष्पा गहलोत, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे। शेरकोट में भी शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और बयान की निंदा की। इस दौरान लखवीर सिंह , महेश चंद, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed