फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher suspended in paper leak case

पेपर लीक प्रकरण में शिक्षक निलंबित

Sat, 05 Nov 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended in paper leak case
पेपर लीक प्रकरण में शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। उत्तराखंड एसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में एक सप्ताह पहले एसटीएफ टीम की ओर से गिरफ्तार किए गए केएम इंटर कॉलेज के शिक्षक योगेंद्र कुमार को कॉलेज के पदेन प्रबंधक उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर भी पेपर बेचने का आरोप था।

आरोपी शिक्षक योगेंद्र कुमार सिंह पर आरोप था कि उन्होंने पेपर लीक प्रकरण के आरोपी केंद्र पाल के साथ मिलकर उत्तराखंड एसएसएससी का पेपर बेचा था। इसके साथ ही आरोपी शिक्षक के मुख्य आरोपी केंद्रपाल से नजदीकी संबंध थे। पिछले काफी समय से योगेंद्र कुमार की गतिविधियां सामने आने के बाद एसटीएफ ने उसे एक सप्ताह पहले दबोचकर जेल भेज दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केएम इंटर कॉलेज के मैनेजर/एसडीएम मनोज कुमार ने आरोपी शिक्षक योगेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। एसडीएम का कहना है कि आरोपी शिक्षक योगेंद्र के निलंबन के साथ ही अन्य संदिग्ध शिक्षकों की भी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed