फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher, student and a sweeper unconscious in school due to extreme heat

Bijnor News: भीषण गर्मी से स्कूल में अध्यापिका, छात्र और एक सफाईकर्मी बेहोश

Wed, 31 Jul 2024 05:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher, student and a sweeper unconscious in school due to extreme heat
धामपुर ब्लॉक के ग्राम उमरपुर आशा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बेहोश हुई छात्राएं। स्कूल
-गर्मी में बिजली कटौती कोढ़ में खाज का कर रही काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/स्योहारा। पिछले कई दिनों से जनपद में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसके चलते स्कूल में पढ़ाते समय शिक्षिका गिजाला परवीन, एक छात्र अमन कुमार व बेसहारा पशुओं को पकड़ने गया सफाई सचिन कुमार बेहोश हो गया।

केस -1 परिषदीय स्कूल तीबड़ी के स्टाफ के अनुसार स्कूल में मंगलवार को पढ़ाते शिक्षिका गिजाला परवीन को गर्मी के चलते चक्कर आ गए। इससे वह बेहोश हो गईं। स्टाफ ने उनकी हवा की। बाद में स्टाफ ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

केस- 2 स्योहारा क्षेत्र के समग्र विद्यालय बगवाड़ा में कमरों में गर्मी अधिक होने के कारण छात्रों का बुराहाल है। अध्यापिका आभा छात्रों को पढ़ा रही थीं। इसी बीच कक्षा एक का छात्र अमन कुमार बेहोश होकर गिर गया। छात्र को देखकर अध्यापक व अन्य स्टाफ घबरा गए। बाद में छात्र अमन सामान्य हालत में आया, जिसको घर भेज दिया गया। अब्दुल हफीज प्रधानाध्यापक, समग्र विद्यालय बगवाड़ा ने बताया कि गर्मी में पंखे फेल हो रहे हैं। गर्मी से बचाने के लिए छात्रों को पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- 3
स्योहारा नगर पालिका का सफाई कर्मी सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने वाली टीम का सदस्या था। नगर पालिका की टीम सड़कों पर घूम रही थी। इसी बीच सचिन कुमार गर्मी के कारण बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद सचिन को अन्य साथी सीएचसी ले गए, जहां उसको प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

-
गर्मी में फेल हो रहे पंखे
सभी कमरों में बिजली की व्यवस्था है, मगर कमरों में गर्मी अधिक होने के कारण छात्रों को बाहर पेड़ के नीचे कक्षा लगाकर पढ़ाई करा रहे थे। अचानक छात्र अमन बेहोश हो गया।
-अब्दुल हफ़ीज प्रधानाध्यापक, प्राथमिक समग्र विद्यालय बगवाड़ा स्योहारा




पेयजल की रखें उचित व्यवस्था : बीएसए
बीएसए योगेंद्र सिंह ने कहा कि गर्मी ज्यादा हो रही है। सभी शिक्षकों को गर्मी से बचाव के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed