फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher profile will be pasted outside every classroom in council schools

Bijnor News: परिषदीय स्कूलों में हर कक्षा के बाहर चस्पा होगी शिक्षक प्रोफाइल

Sun, 09 Jun 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher profile will be pasted outside every classroom in council schools
प्रोफाइल में शिक्षक नाम, पद, योग्यता आदि होगा विवरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रोफाइल कक्षा के बाहर चस्पा रहेगी। इसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं के फोटो सहित नाम, उनकी शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, विषय का विवरण होगा। इसका उद्देश्य यह है कि अभिभावकों और जांच आदि के लिए आने वाले अफसरों को आसानी से पता चल जाएगा कि किस कक्षा को कौन शिक्षक पढ़ा रहे हैं। यानी बिना अनुमति कोई गायब भी नहीं रहेगा।

जिले में 2120 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल संचालित है। इनमें करीब दो लाख 60 हजार छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। करीब तीन हजार शिक्षक, शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। स्कूलों में शिक्षामित्र भी तैनात है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को छात्रों के पढ़ाने के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी होता है। साथ ही शिक्षकों को छात्रों की क्लास आवंटित होती है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की ‘हमारे शिक्षक’ नाम की प्रोफाइल बनवाई जाएगी। प्रोफाइल में शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, ब्लाक का नाम, आवंटित कक्षा, शैक्षिक योग्यता, पदनाम, मोबाइल नंबर, आवंटित विषय जैसे गणित, भाषा, अंग्रेजी आदि का ब्योरा होगा।
विज्ञापन



शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रोफाइल कक्षा के बाहर लगाई जाएगी। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया। - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed