{"_id":"5fc3e1b48ebc3e3b4b41ab0f","slug":"teacher-mlc-election-one-preparations-complete-bijnor-news-mrt513309993","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव एक को, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव एक को, तैयारी पूरी
विज्ञापन
06ष् धामपुर के केएम इंटर कालेज में वूथ के बाहर बने गोले और रस्सी से हुई बैरिकेटिंग
- फोटो : DHAMPUR
शिक्षक एमएलसी चुनाव एक को, तैयारी पूरी
बिजनौर। प्रशासन ने शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। मतदान कराने के लिए एक दर्जन से अधिक टीमें 30 नवंबर को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी। मतदान एक दिसंबर को होगा।
बरेली मुरादाबाद खंड से शिक्षक एमएलसी चुनने के लिए एक को वोट पड़ेंगे। जिले में 6354 शिक्षक मतदाता हैं। एडीएम न्यायिक नितिन मदान ने बताया जनपद में 13 मतदान केंद्र हैं। जीआईसी बिजनौर पर दो तथा धामपुर, नजीबाबाद, नगीना, किरतपुर, हल्दौर, शेरकोट, अफजलगढ, चांदपुर, नूरपुर, स्योहारा वह नहटौर में एक एक बूथ हैं।
मतदान के लिए 16 टीमें हैं। तीन टीम रिजर्व में रहेंगी। हर टीम में चार सदस्य हैं। कुल 64 कर्मचारी लगे हैं। टीम मतदान कराने के लिए 30 नवंबर को रवाना होंगी। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक है। मतदान कर्मियों की दोनों चरणों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया मतदान समाप्त होने के बाद सील्ड बैलेट बॉक्स कलेक्ट्रेट में आएंगे। सभी बैलेट बॉक्स मजिस्ट्रेट की निगरानी में बरेली जाएंगे। सभी 13 पीठासीन अधिकारी भी बैलेट बाक्स के साथ बरेली जाएंगे। शस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। उधर एडीएम न्यायिक नितिन मदान ने बताया शिक्षक एमएलसी के सील्ड बैलेट बॉक्स बरेली जमा करने ले जाने के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अर्थात एसओसी को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 01342-262024 है।