{"_id":"649c823873ec3880db021654","slug":"teacher-mla-distributed-tablets-to-students-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5937-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षक विधायक ने छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षक विधायक ने छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट
Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
- देवता महाविद्यालय मोरना में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। देवता महाविद्यालय मोरना में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए गए।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में अलग पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री का देश आजादी की शताब्दी वर्ष 2047 तक देश को विकासशील बनाने का संकल्प है। संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि ने 698 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण करते हुए इसका सदुपयोग करने पर जोर दिया।
इससे पहले महाविद्यालय के सचिव विरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न व शाॅल देकर सम्मानित किया। समारोह में रामवीर सिंह, ऊदल सिंह, प्राचार्य डाॅ. लोकवीर सिंह, नोडल अधिकारी अशोक कुमार, डाॅ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. सुनीता देवी, मीनाक्षी साहनी, डाॅ. पल्लवी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र सिंह ने किया।