फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher eligibility test will be conducted under camera surveillance

शिक्षक पात्रता परीक्षा तीसरी आंख की निगरानी में

Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be conducted under camera surveillance
कैमरे की निगरानी में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक पात्रता परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। डीएम उमेश मिश्रा ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली है। डीएम ने अधिकारियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी में सख्ती रखने की हिदायत दी है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी चार दिन बाद 28 नवंबर रविवार को है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बैठक में बताया कि परीक्षा प्राथमिक व जूनियर स्तर की है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 27 तथा जूनियर हाईस्कूल स्तर परीक्षा के लिए 20 केंद्र है। पिछले साल के मुकाबले पांच केंद्र अधिक है। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से 20 किमी परिधि में है। प्राथमिक स्तर परीक्षा में 19,160 तथा जूनियर हाईस्कूल स्तर परीक्षा में 12,500 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने परीक्षा को लेकर शासन से आए निर्देशों की बिंदुवार जानकारी दी। बताया कि हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि यह शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई भी फोटो स्टेट या इलेक्ट्रानिक डिवाइस की दुकान नहीं खुले। अधिकारी परीक्षा में कतई ढील नहीं बरतें। बैठक में तहसीलों के एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेशपत्र पर अंकित पहचान पत्र ही मान्य
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया की अभ्यर्थियों को बिना पहचान पत्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। कहा कि अभ्यर्थी वहीं पहचान पत्र ही लेकर आए जो उन्होंने एडमिट कार्ड में लिखा है। इसके अतिरिक्त कोई पहचान पत्र मान्य नहीं होगा, साथ ही परीक्षार्थी को प्रशिक्षण पत्र या किसी भी सेमेस्टर का अंकपत्र की मूल कापी या वेबसाइट से डाउनलोड अंकपत्र की कापी जो रजिस्ट्रार या सक्षम अधिकारी से प्रमाणित हो, लानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed