फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher and education friends face to face with the prerna app

प्रेरणा एप को लेकर शिक्षक और शिक्षामित्र आमने सामने

Fri, 20 Sep 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher and education friends face to face with the prerna app
अफजलगढ़ में प्रेरणा एप के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बीईओ को ज्ञापन सौपते शिक्षक। - फोटो : DHAMPUR
प्रेरणा एप को लेकर शिक्षक और शिक्षा मित्र आमने-सामने
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। सरकार की ओर से लागूू किए प्रेरणा एप को लेकर बेसिक प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक और शिक्षामित्र आमने-सामने आ गए है। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने प्रेरणा एप का विरोध कर सीएम को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा है।
शिक्षकों ने ज्ञापन में चेताया कि यदि सीएम ने एप को 28 सितंबर तक वापस नहीं लिया तो 30 सितंबर को बिजनौर मुख्यालय पर आंदोलन होगा। उधर, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने प्रेरणा एप का स्वागत किया है। कहा कि प्रेरणा एप के लागू होने से अक्सर स्कूलों से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों पर अंकुश लगेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिक्षक बीआरसी पर एकत्र हुए। शिक्षकों ने सरकार की ओर से लागू किए प्रेरणा एप को शिक्षक विरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ उत्तर प्रदेश ने 13 अगस्त को सीएम को पत्र दिया था पर पत्र देने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। चेताया कि सीएम ने यदि 28 सितंबर लांच किए प्रेरणा एप को वापिस नहीं किया। 30 सितंबर को जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। ज्ञापन सौंपने वालो मे संदीप कुमार,जितेंद्र कुमार,सुधीर कुमार, अरूण कुमार,मोहम्मद हनीफ़, राजेश्वरी देवी,उर्वशी चौहान,श्याम सिंह,अनिल कुमार व भूपेन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसो. के ब्लाक अध्यक्ष पवन चौहान , प्रवक्ता अनुज कुमार, नरेश कुमार, संगीता देवी, योगेंद्र , करनवीर सिंह, कृपाल सिंह, महिपाल सिंह , केशव का कहना है कि सरकार की ओर से प्रेरणा एप के लागू होने से शिक्षा में सुधार होगा। इस एप से उन्हीं शिक्षकों को दिक्कत हो रही है। जो अक्सर स्कूलों से गायब रहते है। ऐसो. जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान ने प्रांतीय आह्वन पर शिक्षामित्रों से एप को मोबाइलों में डाउनलोड कर हाजिरी लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed