{"_id":"656f661c3616a5ffd803fa09","slug":"teacher-and-contract-worker-lineman-died-in-road-accidents-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-15361-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसों में शिक्षक और संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसों में शिक्षक और संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
चांदपुर और शिवाला कलां में हुए सड़क हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर/शिवाला कलां। जिले में सोमवार की रात और मंगलवार को हुए सड़क हादसों में शिक्षक और संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। ये हादसे चांदपुर और शिवाला कलां में हुए।
चांदपुर क्षेत्र के गांव सैंदवार बिजलीघर के पास वाहन की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। गांव सैंदवार निवासी पुखराज सिंह सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज फीना में शिक्षक थे। सोमवार की शाम वे साइकिल से घर लौट रहे थे। चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर गांव सैंदवार बिजलीघर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें वे घायल हो गए। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद में चिकित्सकों ने उन्हें घोषित कर दिया। उधर, आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक शिक्षक के भाई विरेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर,
शिवाला कलां क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर सड़क पार करते समय संविदा कर्मी लाइनमैन की हादसे में मौत हो गई। गांव फतेहाबाद निवासी मनोज कुमार (45) फैजपुर स्थित विद्युत केंद्र पर संविदा पर लाइनमैन था। सोमवार की रात में वह सड़क पार कर रहा था। इसी समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। मुरादाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। थाना अध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।