{"_id":"683746d0b15fa5370500bedc","slug":"tayyabpur-gaurav-one-cc-road-built-in-four-years-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-150931-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय्यबपुर गौरवा : चार साल में बनी एक सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय्यबपुर गौरवा : चार साल में बनी एक सीसी रोड
Wed, 28 May 2025 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 28 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
नांगल सोती/नजीबाबाद। नमामि गंगे योजना में चयनित ग्राम पंचायत तय्यबपुर गौरवा विकास के लिए तरस रही है। ग्राम पंचायत के मार्ग बदहाल हैं और सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। चार साल से ग्राम पंचायत में मात्र एक सीसी मार्ग का निर्माण और दूसरे की मरम्मत कराई गई है।
ग्राम पंचायत तय्यबपुर गौरवा में करीब छह हजार की आबादी है। अनीता देवी गांव की प्रधान हैं। शुरुआत में ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी गई, लेकिन धीरे-धीरे ग्राम पंचायत विकास कार्याें से दूर होती गई। ग्राम पंचायत में पिछले चार साल में मात्र एक सीसी मार्ग का ही निर्माण कराया गया। गांव में एक सीसी मार्ग की मरम्मत कराई गई, लेकिन वह सीसी मार्ग गुणवत्ता के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया।
गौसपुर का मुख्य मार्ग भी बदहाल है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मार्ग के कई स्थानों पर जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त गांव का तालाब भी बदहाल है। सफाई व्यवस्था नहीं होने से तालाब का सुंदरीकरण कार्य नहीं हो सका। फिलहाल पंचायत में पूर्व प्रधान के कार्यकाल में बनाए गए पंचायत घर और शौचालयों पर रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
पहली बार ग्राम पंचायत की बागडोर महिला के हाथों में सौंपी गई थी। गांव में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों की उम्मीदें टूटी हैं। आज भी गांव की सड़कें कच्ची हैं। समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को पत्र भेजा गया था। - भूपेंद्र सिंह, गौसपुर।
गांव का तालाब गंदगी से अटा हुआ है। गांव की सड़कें कच्ची हैं और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई मार्गाें पर स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से अंधेरा पसरा रहता हैं। - विपिन कुमार निवासी गौसपुर
...
ग्राम पंचायत में विकास कार्याें के लिए जितना पैसा आया था उतना विकास कार्य करा दिया गया है। शेष कार्य कराए जा रहे हैं। - अनीता देवी, ग्राम प्रधान, तय्यबपुर गौरवा।
......
गौसपुर के विकास कार्याें की समीक्षा की जाएगी। ग्राम पंचायत की विकास कार्याें की धनराशि कहां-कहां इस्तेमाल हुई, इसकी जानकारी की जाएगी। - दीपक तेवतिया, बीडीओ, नजीबाबाद