फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Taslim Ahmed won from Najibabad assembly constituency for the third time

नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव जीते तसलीम अहमद

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Taslim Ahmed won from Najibabad assembly constituency for the third time
जीत के बाद समर्थकों के साथ तसलीम अहमद। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीते तसलीम अहमद
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद से लगातार तीसरी बार तसलीम अहमद ने जीत दर्ज की है, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह को 23803 मतों से पराजित किया।
विधानसभा नजीबाबाद से सपा-रालोद गठबंधन से चुनाव लड़े हाजी तसलीम अहमद ने 102321 मत प्राप्त कर भाजपा के भारतेंद्र सिंह को 23803 मतों से पराजित किया। भारतेंद्र सिंह को 78518 मत मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी शाहनवाज आलम 44595 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हाजी तसलीम अहमद ने वर्ष 2012 में बसपा से लगभग 11 हजार मतों से चुनाव जीता था। वर्ष 2017 में सपा से चुनाव लड़े तसलीम अहमद ने भाजपा के राजीव अग्रवाल को करीब दो हजार मतों से पराजित कर चुनाव जीता था।
विज्ञापन

...
जनता के बीच रहकर काम करेंगे : विधायक
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाने, समस्याओं के निस्तारण के लिए समर्पित रहने और खिदमत-ए-खल्क की भावना से लोगों की खिदमत करने के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed