फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tapraj Singh's hard work brought color, apples on trees

रंग लाई तपराज सिंह की मेहनत, पेड़ों पर लगे सेब

Tue, 14 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tapraj Singh's hard work brought color, apples on trees
बिजनौर के गांव तिसोतरा में तप्रज सिंह के आंगन में पेड़ और सेब देखते जिला उद्यान अधिकारी नरपाल मलि - फोटो : BIJNOR
रंग लाई तपराज सिंह की मेहनत, पेड़ों पर लगे सेब
विज्ञापन

बिजनौर। सेब की खेती शुरू करने के लिए जमीन में बोए गए बीज अब ट्रायल का काम कर रहे हैं। ऐसे ही जमीन पर फेंके गए बीज अब बड़े पौधे बन चुके हैं और उन पर सेब भी आ गए हैं। सेब अभी कच्चे हैं, पकने के बाद ही उसकी गुणवत्ता का पता चलेगा।

सेब हिमाचल प्रदेश, कश्मीर आदि ठंडी जगह पर होता है। जिले में सेब की खेती शुरू करने के लिए ट्रायल शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके ट्रायल को अनजाने में ही पहली सफलता मिली है। गांव तिसोतरा निवासी तपराज सिंह की माता राजवती देवी ने करीब चार साल पहले सेब खाकर उसके बीज घर में खाली जमीन में बो दिए। बीज से पौधे उग आए। लेकिन किसी को लगा नहीं कि ये बड़े होंगे या इन पर सेब आ जाएंगे। लेकिन पौधे पेड़ बन गए और उन पर सेब भी आ गए। तपराज सिंह बताते हैं कि फरवरी में सेब के पेड़ पर काफी फूल आए थे। ओले से फूल नष्ट हो गए थे। 50 फूल सेब में बदल गए हैं। अभी सेब कच्चे हैं। इस समय एक सेब का वजन 100 से 150 ग्राम तक है। जिला उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह मलिक का कहना है कि जिले में बहुत कम हुआ है कि पेड़ों पर सेब इतनी तादाद में आए हैं। पेड़ को उन्होंने देखा है, सेब के पकने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed