फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tanya stood second in junior firing

बरेली में आयोजित हुई थी थल सेना कैंप इंटर बटालियन प्रतियोगिता

Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tanya stood second in junior firing
नजीबाबाद। बरेली में आयोजित थल सेना कैंप इंटर बटालियन प्रतियोगिता में आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की एनसीसी छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। छात्रा तान्या ने ओवर ऑल जूनियर कैडेट फायरिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजश्री कॉलेज ठिठौरा बरेली में 11 से 20 जुलाई तक बालिका वर्ग थल सेना कैंप इंटर बटालियन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। 30 यूपी बटालियन की ओर से आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की पांच छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में 30 यूपी बटालियन ने ओवर ऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर कैडेट फायरिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा तान्या ओवर ऑल जूनियर कैडेट फायरिंग में द्वितीय पर रही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय ने विद्यालय के सभागार में प्रतिभागी पांचों छात्राओं का स्वागत किया और तान्या को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि बिजनौर बटालियन के जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कैडेट के नामांकन के लिए विद्यालय की छात्रा निशिका तोमर को चुना गया। कार्यक्रम मेें पीटीआई सुनील जखवाल, विष्णु प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed