फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tantrik cheated 21.65 lakhs from farmer

तांत्रिक ने किसान से ठगे 21.65 लाख रुपए

Thu, 31 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tantrik cheated 21.65 lakhs from farmer
नांगलसोती/नजीबाबाद। घर में दबी माया निकलवाने के लालच में एक किसान ने पांच माह में 21.65 लाख रुपए गंवा दिए। किसान ने नांगलसोती थाने में तहरीर देकर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव पूंडरी निवासी काश्तकार हितेश कुमार ने तहरीर में बताया कि सबलपुर बीतरा निवासी तांत्रिक बीरे जोशी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। तांत्रिक ने उसके घर में बड़े पैमाने पर धन-दौलत दबी होने की जानकारी दी, जिससे किसान लालच में आ गया। तांत्रिक घर में दबी माया निकालने के नाम पर हितेश कुमार को पूजा-पाठ तथा तंत्र क्रियाओं के नाम पर पांच माह तक ठगता रहा। आरोप है कि जुलाई से नवंबर 2020 तक तांत्रिक ने तरह-तरह के झांसे देकर उसकी 13 बीघा जमीन बिकवाकर 21.65 लाख रुपए हड़प लिए। हितेष कुमार ने तहरीर में तांत्रिक द्वारा शिकायत करने अथवा पैसे मांगने पर तंत्र विद्या के जरिए उसके पुत्र को मार डालने की धमकी देने का भी जिक्र किया है। नांगलसोती के थाना प्रभारी संजय पांचाल ने कहा कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed