{"_id":"58b320484f1c1bbf56831086","slug":"tamper-resistance-husband-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर पति को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में गांव जाने के लिए मैजिक गाड़ी में बैठी महिला के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के पति के साथ मारपीट की गई। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।रविवार की देर शाम गांव सुल्तानपुर निवासी एक युवक दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ स्योहारा आया था। गांव जाने के लिए वह एल्फा रेस्टोरेंट के पास से टाटा मैजिक में सवार हुआ। आरोप है कि मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नदीम भी मैजिक में सवार हुआ। उसने महिला से छेड़छाड़ की।
महिला के पति ने इसका विरोध किया तो नदीम ने उससे मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पति-पत्नी को बचाया। हंगामे के दौरान आरोपी फरार हो गया। इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोग थाने पहुंचे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, शशंक विश्नोई, डॉ. विनीत देवरा, विपिन जोशी, अमित शर्मा, नीलम चौहान, आलोक अग्रवाल आदि ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।