फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tamanna, Nitin, Vishal and Dilshan debut in dance

नृत्य में तमन्ना, नितिन, विशाल और दिलशान प्रथम

Fri, 22 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tamanna, Nitin, Vishal and Dilshan debut in dance
नजीबाबाद में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करतीं डॉ.राखी अग्रवाल। - फोटो : NAZIBABAD
नृत्य में तमन्ना, नितिन, विशाल और दिलशान प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। सखी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में तमन्ना, नितिन, विशाल और दिलशान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किए।

सखी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ड्वाकरा हॉल में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसोसिएशन की संस्थापिका डॉ.राखी आनंद के नेतृत्व में आयोजित एसके डांस ग्रुप के कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की ज्योति अग्रवाल, रवि अग्रवाल और डॉ.संदीप अग्रवाल ने एकल सीनियर व जूनियर तथा डबल नृत्य परिणामों की घोषणा की। जूनियर वर्ग में कोटद्वार की तमन्ना व कशिश ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए। कोतवाली के दिलशान को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में नितिन कुमार, फिरोज खान और दीपा सैनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। युगल नृत्य प्रतियोगिता में विशाल व दिलशान ने प्रथम, तमन्ना व खुशी ने द्वितीय, वाणी और आशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डॉ.राखी आनंद अग्रवाल, डॉ.संदीप अग्रवाल, रवि अग्रवाल, शाहनवाज खान, वजाहद खान ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed