फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tamancha factory caught in the rooms of the irrigation department

सिंचाई विभाग के कमरों में पकड़ी तमंचा फैक्टरी

Fri, 26 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tamancha factory caught in the rooms of the irrigation department
सिंचाई विभाग के कमरों में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। शेरकोट पुलिस ने खो नदी और श्मशान के बीच सिंचाई विभाग के पुराने बने कमरों में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से बने और अधबने 26 तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनित कुमार ने बताया कि शेरकोट पुलिस को सूचना मिली कि शेरकोट में खो नदी और श्मशान घाट के बीच में सिंचाई विभाग के पुराने कमरों में तमंचे बनाने की फैक्टरी चल रही है। पुलिस ने वहां छापा मारा और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तमंचे बना रहे थे। पकड़े आरोपियों में उत्तराखंड जिला ऊधम सिंह नगर के थाना जसपुर के मोहल्ला जाहेड़ी कस्बा निवासी सुदीप सिंह उर्फ इक्का और जिला उधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के गांव चकरपुर निवासी अमन भारद्वाज उर्फ मुंडा शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर बने एवं 11 तमंचा 315 बोर और आठ तमंचे 12 बोर अधबने बरामद किए। इसके अलावा शस्त्र बनाने के उपकरणों में आठ नाल 12 बोर, 11 नाल 315 बोर ,14 बट चाप, 17 स्प्रिंग, 18 पैच, चार हथौड़ी, तीन रेती, एक गैस सिलिंडर, एक छोटा ग्राइंडर मशीन, पांच ग्रेडर ब्लैड, एक आरी, चार आरी ब्लैड लोहा, तीन प्लास, चार पेंचकस, दो सिंडासी, छह रेगमार पट्टे, खोखा 12 बोर दो, खोखा 315 बोर एक, दो छेनी लोहा, एक लोहे की प्लेट, तीन लोहे की रॉड, एक लाइटर, सात ट्रेगर नुमा पत्ती, 18 लोहे की पत्ती, एक लालटेन, एक पल्ली व एक बाइक बिना नंबर की बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला तो सुदीप सिंह उर्फ इक्कू पर आठ मुकदमे और अमन भारद्वाज पर चार मुकदमे विभिन्न थानों में कायम है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed