{"_id":"642b23eb37f0e53f8f049544","slug":"talwar-couple-giving-message-of-population-control-through-reverse-march-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-919-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - उल्टी पदयात्रा से दे रहे जनसंख्या नियंत्रण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - उल्टी पदयात्रा से दे रहे जनसंख्या नियंत्रण का संदेश
Tue, 04 Apr 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में उलटे चलकर परिवार नियोजन का संदेश देते दम्पित्त।
- पिछले 28 सालों ने जनसंख्या नियंत्रण का अभियान चला रहा मेरठ का तलवार दंपती
- अब तक एक लाख पोस्टकार्ड और करीब 6000 ज्ञापन प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ निवासी तलवार दंपती दिनेश तलवार और दिशा तलवार उल्टी पदयात्रा निकालकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दे रहे हैं। उनकी यह यात्रा सोमवार को बिजनौर पहुंची। उन्होंने चौराहे से उल्टी पदयात्रा शुरू की और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही हाथ में ली तख्ती से लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया।
मेरठ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश, दिशा तलवार पेशे से इंश्योरेंस का काम करते हैं। उन्होंने सत्याग्रह, मानव श्रृंखला, उपवास, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जनता को जागरूक किया, लेकिन इस मुद्दे पर कोई गंभीर नहीं है। तलवार दंपती अब तक अपनी पदयात्रा 350 से अधिक शहरों में निकाल चुके हैं। वह पिछले 1994 सालों से जनसंख्या नियंत्रण की मुहिम चला रहे हैं। तलवार दंपती अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय को करीब एक लाख पोस्टकार्ड और करीब 6000 ज्ञापन लिख चुके हैं। वह जिस शहर में भी जाते हैं, वहां उल्टी पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं।
पोस्टकार्ड में लिखवाते हैं जनसंख्या से होने वाली हानि
जनता को खाली पोस्टकार्ड देते हैं। इन पोस्टकार्ड में जनसंख्या से होने वाली हानियां लिखवाकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचा रहे हैं। उनकी बेटी सिमरन तलवार और बेटा यश तलवार भी इस मुहिम में हमेशा उनके साथ होते हैं। तलवार दंपती ने सोमवार को शहर में उल्टी पदयात्रा की। जबकि मंलगवार को दिल्ली जाकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
अब तक चार करोड़ लोगों को किया जागरूक
तलवार दंपति का कहना है कि हमने अब तक करीब चार करोड़ों लोगों को जागरूक किया है। आगे कहा कि हम दो हमारे दो, छोटा परिवार सुखी परिवार जैसे नारे अब दीवार, बसों पर लिखे हुए नहीं दिखाई देते हैं। आजादी के वक्त आबादी 33 करोड़ थी, लेकिन अब आबादी 138 करोड़ पार हो गई है। उनका यह अभियान 365 दिन तक चलेगा। इसके आगे कहा कि पाठ्यक्रम में बढ़ती जनसंख्या से होने वाली हानियां बताई जाएं।