{"_id":"668eeb3261d76ed41d06d014","slug":"talks-fail-mahapanchayat-announced-on-july-18-on-toll-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-126677-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वार्ता विफल, टोल पर 18 जुलाई महापंचायत का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वार्ता विफल, टोल पर 18 जुलाई महापंचायत का एलान
विज्ञापन
-मेरठ-पौड़ी एनएच पर भनेड़ा टोल पर 9 वें दिन भी किसानों का आंदोलन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर भनेड़ा टोल वसूल के विरोध में भाकियू का किसानों के साथ चल रहा आंदोलन बुधवार को 9 वें दिन जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार शर्मा व नेशनल हाईवे अथाॅरिटी अधिकारी, तहसील प्रशासन के साथ वार्ता की हुई। वार्ता आखिर कार बेनतीजा रही। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष ने 18 जुलाई को महापंचायत करने की घोषणा दी।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार शर्मा अपने काफिले के साथ पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि अधूरे हाईवे पर टोल की वसूली करना यह घोर अन्याय है। यहां सड़क और पुल निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। उसके बावजूद नेशनल हाईवे अथाॅरिटी अपनी हठधर्मिता दिखा रही है। कहा कि जिला प्रशासन और नेशनल हाइवे अथाॅरिटी आधे अधूरे कार्य को पूर्ण कर दें। किसानों की समस्याओं का समाधान करें। यदि ऐसा नहीं होता है, तो भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने से उठने वाले नहीं है।
हमारे किसान टोल प्लाजा पर अवैध भी वसूली नहीं होने देंगे। पश्चिमी उत्तर महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, नवाब मंसूरी, मंडल मुरादाबाद के मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि संगठन आम आदमी, किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देगा। बाूराम तोमर ने कहा कि नेशनल हाईवे का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक टोल वसूली नहीं करने दी जाएगी। वक्ता आदिल जैदी, जिब्रीश अहमद, ऋषिपाल सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
-इनके बीच हुई वार्ता
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद कुंवर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह एवं नेशनल हाईवे टीम लीडर साजिद अली के बीच वार्ता हुई।बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे प्रशासन व तहसील प्रशासन ने शर्तों को मानने से इंकार कर दिया। प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने एक सप्ताह का समय दिया। कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई, तो 18 जुलाई को भनेड़ा में महापंचायत होगी।