फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Talks fail, blockade today

वार्ता विफल, चक्काजाम आज

Sun, 08 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर Updated Sun, 08 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Talks fail, blockade today
धरने पर बैठे रालोद कायकर्ताओं से वार्ता करते डीसीओ और एसडीएम। - फोटो : amar ujala
बिजनौर के हल्दौर में बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे पर जारी आंदोलन को खत्म कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने पहल की। बिलाई मिल पर रालोद नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। रालोद ने अधिकारियों से बगैर मिल के भुगतान किए बेमियादी धरने को समाप्त करने से इंकार कर दिया। रालोद नेताओं ने अब रविवार को मिल की तालाबंदी कर चक्काजाम करने की घोषणा की है। इसके लिए समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


बकाया गन्ना भुगतान को लेकर शनिवार को रालोद का बिलाई शुगर मिल के गेट पर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। एसडीएम सदर अजय तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। हालांकि रालोद नेताओं ने शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने पर ही तालाबंदी व चक्काजाम को वापस लेने की बात कही। रालोद नेताओं और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण ही वार्ता विफल हो गई। वेस्ट यूपी अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि मिल मालिक तथा प्रशासन जानबूझ कर किसानों का भुगतान नहीं करा रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

प्रदेश महासचिव राहुल सिंह ने मिल मालिकों व प्रदेश सरकार पर हमसाज होने का आरोप लगाया। संगठन के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने मिल पर तालाबंदी, मिल अधिकारियों का घेराव व नहटौर-बिजनौर मार्ग पर चक्काजाम को सफल बनाने के लिए तीन सदस्यों की टीम गठित की गई है। पहली टीम में प्रदेश महासचिव राहुल की अगुवाई में फड़ियापुर, खेड़ा, ननूपुरा, द्वितीय टीम चंद्रपाल वाल्मीकि की अगुवाई में कूकड़ा, बिलाई, बल्दिया व तृतीय टीम सुधीर एडवोकेट की अगुवाई में शफीपुरनंगली, मुकरपुर, गदई आदि क्षेत्रों का दौरा कर चक्का जाम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने की अपील की। धरने का संचालन यशवीर सिंह ने किया। इस मौके पर ब्रजवीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी,  एमपी सिंह, अशोक कुमार, आशु राणा, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दौर क्षेत्र में सर्वे के लिए 27 टीम लगी

बिजनौर । गन्ना विकास परिषद हल्दौर क्षेत्र में गन्ने का सर्वे शुरू हो गया। इसमें परिषद और शुगर मिल की संयुक्त टीम लगाई गई है। वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने कई गांवों के प्लाटों का औचक निरीक्षण किया। परिषद क्षेत्र में 153 गांव आते हैं। इनमें 145 गांव बिलाई शुगर मिल से जुड़े हैं। इन गांवों में 24 टीम लगी हैं। तीन टीम धामपुर और चांदपुर क्षेत्र के आठ गांव में तैनात की गई हैं। परिषद कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मनोज कुमार शर्मा प्रभारी है। किसान किसी भी समस्या के लिए मोबाइल नंबर 8796656664 पर संपर्क कर सकते हैं। वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रेम सिंह ने नांगलजट, तकीपुरा, फड़ियापुर, गांवों में सर्वे की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। किसानों से अपने खेतों पर जाकर सहयोग करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed